देहरादून

मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पर्वतारोही बछेंद्री पाल ने दिया 10 लाख का योगदान

 

देहरादून, शनिवार।
विश्वप्रसिद्ध पर्वतारोही एवं पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित बछेंद्री पाल ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। यह चेक उनकी ओर से राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती विनोद उनियाल ने मुख्यमंत्री को सौंपा।

मुख्यमंत्री ने बछेंद्री पाल के इस सामाजिक योगदान और संवेदनशील पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सहयोग और सेवा की भावना ही समाज को सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के योगदान न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में जनहित और परोपकार की भावना को भी प्रेरित करते हैं।

 

Uma Shankar Kukreti