Uttarakhand

राष्ट्रीज ध्वज के रखरखाव में बरती लापरवाही, नगर आयुक्त कराएंगी जांच..जानिए पूरा मामला 

हल्द्वानी। नगर निगम कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। बताते हैं कि निगम के स्टोर रूम में राष्ट्रीय ध्वज नियमों के विपरीत रखे मिले। इसे राष्ट्रीय ध्वज संहिता के स्पष्ट उल्लंघन की श्रेणी में माना जा रहा है। फिलहाल प्रकरण संज्ञान में आने के बाद नगर आयुक्त ने जांच बैठा दी है।

बताते हैं कि नगर निगम के स्टोर रूम में ध्वज को उचित तरीके से सुरक्षित रखने के बजाय अस्त-व्यस्त ढंग से रखा गया था। इस मामले की जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया। जांच के आदेश कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, नगर निगम प्रशासन का मानना है कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान प्रत्येक नागरिक और संस्था का कर्तव्य है, ऐसे में लापरवाही करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल लापरवाही किस स्तर पर हुई और जिम्मेदार इस मामले में कब तक एक्शन लेंगे। अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच पूरी होने का इंतजार है। उसी के बाद राष्ट्रीय ध्वज के रखरखाव में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगा।

Shubham Mishra