देहरादून: आज दिनांक 5 जून 2023 को महा जनसंपर्क अभियान के तहत रायपुर मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महामंत्री संगठन भाजपा श्री अजेय कुमार जी एवं महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने वृक्षारोपण कर संपर्क अभियान की शुरुआत की। और पूरे महानगर के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सभी को पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए हमें वृक्षों को लगाना चाहिए।
सर्वप्रथम रायपुर मंडल में महाजन संपर्क अभियान के तहत विशिष्ट परिवार संपर्क में अध्यक्ष भाजपा महानगर श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी ने रायपुर मण्डल में माननीय संगठन महामंत्री भाजपा श्री अजेय कुमार जी मण्डल पदाधिकारियों के साथ पूर्व प्रधान सुन्दरवाला श्रीमती रश्मि पयाल जी से सम्पर्क कर उनको भाजपा का पट्टका पहनाकर सम्मान किया गया साथ ही रायपुर विधानसभा के यशस्वी विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’ जी के साथ डॉ. शैलेन्द्र कुमार कॉशिक जी लाडपुर के क्लीनिक पर जाकर सम्पर्क एवं भाजपा का पट्टका पहनाकर उनका भी सम्मान किया गया।
वरिष्ठ परिवारों से सम्पर्क एवं सम्मान के कार्यक्रम के तहत श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट जी, अध्यक्ष कुमाऊं मित्र मंडल समिति, श्रीमती शांति देवी क्षेत्री जी, पूर्व बी.डी.सी. श्री बेताल सिंह पुंडीर जी सेवानिवृत्त कैप्टन,डॉक्टर अवधेश यादव जी श्री हीरालाल जी कौल वरिष्ठ समाजसेवी,श्री पदम सिंह थापा जी प्रधान काली मंदिर समिति,।
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल में महा जनसंपर्क अभियान के दौरान विशिष्ट परिवार में श्री वीरेंद्र ममगांई जी, श्री जगदीश प्रसाद जोशी जी, श्री उमेश चंद्र नौटियाल जी श्री पीएस बिष्ट जी।
साथ ही साथ ही सभी महानुभावों के द्वारा 9090902024 पर कॉल करवाकर जनसंपर्क से जनसमर्थन हेतु आवेदन पत्रक का कार्य करवाया गया।
इस दौरान रायपुर मण्डल अध्यक्ष श्री रूद्रेश शर्मा जी, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल अध्यक्ष प्रकाश बडोनी महाजनसंपर्क अभियान रायपुर मण्डल संयोजक श्री महेन्द्र पुण्डीर जी, सहसंयोजक श्री नरेश रावत जी, सदस्य श्री संजय कौशल जी, मण्डल उपाध्यक्ष श्री पवन पयाल जी, महाजनसंपर्क अभियान रायपुर मण्डल प्रभारी श्री राजेश बडोनी जी, विधानसभा संयोजक विशिष्ठ परिवार सम्पर्क विनोद देवली पार्षद सुमीत पुण्डीर कविन्द्र नत्थीलाल डोबरियाल जी आदि उपस्थित थे। देवेन्द्र प्रसाद गैरोला जी अमित कौशिक जी, शक्ति केन्द्र संयोजक मालती डबराल जी, कल्याण अनिल बेदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।