डीएम के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में शिक्षिका की तैनाती
इठारना में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में उठा था मामला; जिलाधिकारी ने दिए थे तत्काल कार्रवाई के निर्देश
देहरादून, 04 दिसंबर 2025 (सू.वि.)
जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में आते ही मात्र 24 घंटे के भीतर रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में एक अतिरिक्त शिक्षिका की तैनाती कर दी गई है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तत्काल तैनाती आदेश जारी किए गए।

इठारना ग्राम में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के दौरान ग्राम प्रधान, लिस्ट्राबाद ग्रांट ने अवगत कराया कि विद्यालय में कुल 34 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं, जबकि वहाँ केवल एक ही अध्यापिका कार्यरत थीं। शिक्षक संख्या कम होने के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था, जिस पर अतिरिक्त शिक्षक की मांग रखी गई।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में आवश्यकतानुसार तत्काल शिक्षक तैनात करने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में शिक्षा विभाग ने उप शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड डोईवाला द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के आधार पर एक औवन्धिक सहायक अध्यापिका को रा.प्रा.वि. लिस्ट्राबाद में कार्ययोजित कर दिया है।
उप शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड डोईवाला को आदेश का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए
