दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष मैं देहरादून भाजपा कार्यालय मैं मुख्यमंत्री व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव
Aayush Badola
भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्सकर सिंह धामी व सम्मानित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाया।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में कई राज्यों में डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को देखकर ही इस बार दिल्ली की देवतुल्य जनता ने भाजपा को अपना आशीष दिया है। दिल्ली में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया।
आप-दा सरकार ने अपने कार्यकाल में जनता के साथ केवल छल और कपट किया। दिल्ली की देवतुल्य जनता ने जो परिवर्तन का संकल्प लिया था आज वह पूर्ण हुआ है। निश्चित तौर पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में दिल्ली तेज गति के साथ विकास के नए आयाम स्थापित करेगी : पुष्कर सिंह धामी