*कोटडा कल्याणपुर में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, देहरादून द्वारा आयोजित कार्यक्रम मैं हुए सम्मिलित – सहदेव सिंह पुंडीर (सहसपुर विधायक)*
देहरादून : 3/सितम्बर /2024
*आयुष बडोला*
*प्रतिनिधि उत्तराखंड केसरी न्यूज़*
मंगलवार को कोटडा कल्याणपुर में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, देहरादून द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस विशेष आयोजन का उद्देश्य पंजीकृत श्रमिकों को आवश्यक राहत सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना था।
कार्यक्रम में विधायक पुंडीर ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को कंबल, छाता, सेनेटरी नैपकिन, टूल किट और अन्य राहत सामग्री वितरित की।
इसके साथ ही चिकित्सा जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।