पौड़ीयमकेश्वरलक्ष्मण झूला

पौड़ी पुलिस साइबर अपराध सुरक्षा के लिए ग्राम चौकीदारों को बना रही सशक्त

थाना लक्ष्मणझूला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ग्राम चौकीदारों के माध्यम से स्थानीय ग्रामवासियों को साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल द्वारा थाना परिसर में सभी ग्राम चौकीदारों की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने साइबर अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए ग्राम चौकीदारों को जागरूकता पंपलेट्स वितरित किए।

उन्होंने सभी ग्राम चौकीदारों से आग्रह किया कि ये पंपलेट्स अपने-अपने ग्राम पंचायत भवनों, बारात घरों आदि सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा करें, साथ ही ग्रामीणों के बीच इन पंपलेट्स का वितरण भी करें ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस पहल के माध्यम से ग्राम चौकीदारों को साइबर सुरक्षा वॉलिंटियर एवं साइबर सुरक्षा मित्र के रूप में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में साइबर व महिला अपराधों की रोकथाम संबंधी संदेशों को प्रभावी रूप से आम जनता तक पहुंचा सकें।

गोष्ठी में ग्राम सभा भादसी से दौलत सिंह, बचन सिंह; ग्राम धमान्दा से गोपाल सिंह; ग्राम सभा जुलेडी से रविन्द्र सिंह; ग्राम सभा बुकण्डी से सिद्वांत; ग्राम सभा मराल से जगत मोहन; ग्राम सभा आमडी से चमन लाल; ग्राम सभा बूंगा से भगतराम; ग्राम सभा तोली से अश्वनी शर्मा; ग्राम सभा गंगा भोगपुर से पूनम पयाल; ग्राम सभा दिउली से रजनी देवी; ग्राम सभा उमड़ा से संतोष सिंह; ग्राम सभा फल्दाकोट से दाताराम; तथा ग्राम सभा सिंदूड़ी बैरागढ़ से अन्य ग्राम चौकीदार उपस्थित रहे।

 

Uma Shankar Kukreti