पिंकी बिष्ट को ‘शक्ति स्वरूपा सम्मान’, पद्मश्री विद्या विंदु सिंह व पूर्व IPS रुचिरा चौधरी ने किया सम्मानित
लखनऊ। महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से योगशिखा ट्रस्ट द्वारा 15 मार्च 2026 को लखनऊ के ‘शीरोज हैंगआउट’ में शक्ति स्वरूपा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री विद्या विंदु सिंह तथा सेवानिवृत्त IPS अधिकारी रुचिरा चौधरी रहीं। उन्होंने योगशिखा ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनके योगदान को पहचान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
समारोह के दौरान आयोजित पैनल चर्चा में कुसुम भारती, सुमन रावत, शर्मिला सिंह, डॉ. सत्या सिंह और सब-इंस्पेक्टर नीतू सिंह ने महिलाओं से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। पैनल चर्चा का संचालन प्राची जैन ने किया, जबकि शिवानी सिंह ने रिश्तों से जुड़ी चुनौतियों से निपटने पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
योगशिखा ट्रस्ट की संस्थापक प्राची जैन ने कहा कि महिलाएं समाज की मजबूत नींव हैं और जब उन्हें प्रोत्साहन व पहचान मिलती है तो वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति रखती हैं।
इस कार्यक्रम को अपलॉम्ब हेल्थकेयर, सिटी इंटरनेशनल स्कूल जूनियर्स, जूट फॉर लाइफ, एक पहल वेलफेयर फाउंडेशन और एकाग्रता फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में योगशिखा ट्रस्ट की योग छात्राओं अद्विका जैन, नवनीत, चारु, पूनम और अपूर्वा ने आकर्षक योग-नृत्य प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर पिंकी बिष्ट सहित अनीता शर्मा, अंजलि सिंह, अंजू अग्रवाल, अनुपम भट्ट, आरती, भावना श्रीवास्तव, दीप्ति जेटली, प्रतीक्षा मिश्रा, रूबी श्रीवास्तव, मीनाक्षी सिंह, पारुल अग्रवाल, श्वेता भारद्वाज, गरिमा रस्तोगी, डॉ. ज्योत्सना, काजल खुराना, मोनिका नारंग, नमिता गर्ग, निधि पाल, निधि श्रीवास्तव, प्रियंका मौर्य, रबानी जॉली, रजनीगंधा सिंह, रानू सिंह, रीतू केसरवानी, शगुन सिंह, सीता राय, तनुजा गुप्ता, अपूर्वा श्रीवास्तव और डॉ. राधा को सम्मानित किया गया.
