किडनैपिंग और फिरौती के खेल का किया पुलिस ने अंत, चंद घंटों में ही पुलिस की गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त
🚨 अपराधियों के हर पैंतरे को नाकाम करती दून पुलिस
युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार
अपहर्ता की मां से मांगी थी 01 लाख रुपये की फिरौती
दिनांक 02/03/2026 को वादिनी श्रीमती पुष्पा देवी, निवासी भोजावाला विकासनगर, ने थाना विकासनगर में प्रार्थना पत्र दिया कि सांय के समय कुछ अज्ञात व्यक्ति वाहन संख्या UK-07-FS-4482 एवं मोटरसाइकिल से उनके घर में जबरन घुस आये और उनके पुत्र शक्ति पुंडीर के साथ मारपीट कर उसे जबरन गाड़ी में अगवा कर ले गए।
कुछ समय पश्चात अज्ञात नंबर से कॉल कर उनके पुत्र को सुरक्षित छोड़ने के बदले 01 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-63/2026 धारा 140(2)/115(2)/333 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
🔎 त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं।
घटनास्थल निरीक्षण
आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए
मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया
वाहन व स्वामी की जानकारी जुटाई गई
पुलिस की मुस्तैदी से उसी रात अपहृत युवक को विकासनगर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया तथा घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
⚠️ अभियुक्तों का तरीका
गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। ये नशे के आदी युवकों को चिन्हित कर स्वयं को धार्मिक संगठन से जुड़ा बताकर उन्हें जेल भिजवाने की धमकी देते थे और ब्लैकमेल कर फिरौती वसूलते थे।
इस घटना में भी अभियुक्तों ने युवक पर मादक पदार्थों की तस्करी का झूठा आरोप लगाकर उसे पुलिस को सौंपने की धमकी दी और जबरन कार में बैठाकर ले गए थे।
👮♂️ गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
1️⃣ विकास वैरोगी, निवासी हकीकत नगर पुलिस लाइन, थाना सदर, (उम्र 35 वर्ष)
2️⃣ नीरज, निवासी माईकोटा थाना नागर, सहारनपुर (उम्र 34 वर्ष)
3️⃣ प्रवीन, निवासी वार्ड नं. 03 पहाड़ी गली विकासनगर, देहरादून (उम्र 44 वर्ष)
4️⃣ सचिन, निवासी आदर्श कॉलोनी लाइन जीवनगढ़, विकासनगर, देहरादून (उम्र 31 वर्ष)
5️⃣ नवीन, निवासी ग्राम डांडा वार्ड नं. 15 डाकपत्थर, विकासनगर, देहरादून (उम्र 27 वर्ष)
✅ दून पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से एक गंभीर अपराध का खुलासा हुआ और युवक को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाया गया।
#DehradunPolice #Vikasnagar #CrimeControl #Uttarakhand
