आराघर टी-जंक्शन पर वाहन चालक द्वारा पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर घायल किया गया – अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक – 19 अक्टूबर, 2025
आराघर टी-जंक्शन पर वाहन चालक द्वारा पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर घायल किया गया – अभियुक्त गिरफ्तार
आज दिनांक 19 अक्टूबर 2025 की प्रातः लगभग 3:45 बजे आराघर टी-जंक्शन पर पिकेट/चेकिंग ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मी हे०कां० सुगनपाल, कां० सचिन एवं कां० कमला प्रसाद द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक वाहन को रोकने का प्रयास करने पर चालक ने लापरवाही एवं जानबूझकर वाहन को तीनों पुलिसकर्मियों पर चढ़ा दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल एम्बुलेंस-108 के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार उपरांत उन्हें हायर सेंटर रेफर करते हुए सिनर्जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में तीनों पुलिसकर्मियों का उपचार जारी है।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून तत्काल सिनर्जी अस्पताल पहुँचे एवं उपचाराधीन पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। एसएसपी द्वारा चिकित्सकों से वार्ता कर बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, प्रभारी निरीक्षक कैंट एवं डालनवाला को उपचार संबंधी हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए।
एसएसपी द्वारा घटना कारित वाहन चालक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घटना में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना में प्रयुक्त वाहन:
UK07 FW 1002 (Mahindra Thar)
गिरफ्तार अभियुक्त:
मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर पुत्र मोहम्मद रईस
निवासी – 1, ई.सी. रोड, थाना डालनवाला, देहरादून
आयु – 36 वर्ष
अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
