*प्रेस क्लब रुड़की समिति के वार्षिक 2025-26 के चुनाव*
*प्रेस क्लब रुड़की समिति के वार्षिक चुनाव 2025-26 के चुनाव* के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह ठीक दस बजे शुरू हुई। इस वर्ष चुनाव में सात पदों के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। 52 मतदाता उनके लिए मतदान करेंगे। सुबह 11:35 तक 25 प्रतिशत मतदान हो चुका है
चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सुभाष सक्सेना ने बताया कि प्रेस क्लब रुड़की समिति रजिस्टर्ड के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया सभी प्रत्याशियों की संस्तुष्टि और सहमति के बाद शुरू की गई। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद करीब तीन बजे मतगणना शुरू होगी। अगले एक घंटे में परिणाम घोषित होने की संभावना रहेगी। मतदान प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में सुचारु रूप से चल रही है। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और मतदाताओ में उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव संचालन समिति में अरुण सोनकर,मनोज जुयाल,मुकेश पांडेय,अभिषेक शर्मा और संदीप पोहिवाल द्वारा व्यवस्थाएं देखी जा रही है।
Mahesh Mishra (Legal Journalist)
Advocate [ Corporate & Criminal)
Press Club Roorkee
9219183639, 8392923001
