Sunday, April 27, 2025
Latest:
Uncategorized

सीमा पर चीन से हुए खूनी संघर्ष के विरोध में ऊखीमठ मुख्य बाजार में जनप्रतिनिधियों,व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

ऊखीमठ। सीमा पर चीन से हुए खूनी संघर्ष के विरोध में ऊखीमठ मुख्य बाजार में जनप्रतिनिधियों,व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को मुख्य बाजार में सोशल डिस्टेंसिग के साथ नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए लोगों ने चीन पुतला दहन किया एवं चीन निर्मित सामग्री का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। लद्दाख की गलवन घाटी में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। चीन के हमले से हर तरफ गुस्सा है। लोगों का कहना है कि भारत को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि देश के वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सरकार इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। व्यापार मंडल के जिला संयुक्त महामंत्री राजीव भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार को चीन की उसकी कायराना हरकत का जवाब देना चाहिए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवान,व्यापार संघ अध्यक्ष आनंद सिंह रावत,महेश बर्त्वाल,उमेन्द्र पुष्पवान,नवदीप सिंह नेगी ,विनोद रावत,राजेंद्र राजपूत ,भारत भूषण, रविंद्र पवार,जय प्रकाश पंवार,अनिल कुँवर,यशवीर बर्त्वाल,मनवर रावत आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *