चम्पावत उपचुनाव रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीते पुष्कर सिंह धामी, पीएम मोदी ने दी सुभकामनाएँ
चंपावत की जनता ने आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सिर जीत का सेहरा सजा ही दिया। शुक्रवार को जारी परिणामों में सीएम धामी ने 57 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है। चम्पावत उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय के गौरलचौड़ मैदान स्थित वन पंचायत भवन सभागार में शुरू हुई। जिसके बाद मतगणना से शुरू के चरणों से ही मुख्यमंत्री धामी ने अपने प्रतिद्वंदियों से बढ़त बनाए रखी। दस बजे के बाद स्थिति बिल्कुल स्पष्ट हो गई और जीत का ताज पुष्कर सिंह धामी के सिर पर सज गया।
सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव में 54 हजार से अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। उपचुनाव में 61595 लोगों ने मतदान किया। उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी को कुल 57268 वोट मिले हैं।वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3147, सपा को 409 और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी को 399 वोट मिले। नोटा के लिए कुल 372 वोट पड़े हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत के बाद जश्न का माहौल शुरू हो गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर गुलाल उड़ाया और ढोल नगाड़ों पर खूब थिरके।चंपावत उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत की संभावना पहले ही जताई जा रही थी। भाजपा भी लगातार बड़ी जीत का दावा कर रही थी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चंपावत उपचुनाव में हुई बंपर विजय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोटि बधाई साथ ही भारतीय जनता पार्टी में विश्वास व्यक्त करने वालों का भी जताया आभार पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री धामी को कहा डायनेमिक सीएम