रंत रैबार संस्था द्वारा भिर्गुखाल में क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन 16 जनवरी को
यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) | 16 जनवरी 2026
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सामाजिक संस्था रंत रैबार (रजिस्टर्ड) द्वारा अपने सामाजिक कार्यों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में यमकेश्वर क्षेत्र के भिर्गुखाल में क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना की जा रही है। इस अवसर पर 16 जनवरी 2026 को विधिवत उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
गत 11 वर्षों से संस्था देहरादून सहित उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य यमकेश्वर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, गौ संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, युवाओं को रोजगार के अवसर तथा महिलाओं की आजीविका एवं सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करना है।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना से स्थानीय स्तर पर सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा जनसामान्य को योजनाओं, प्रशिक्षण और सहायता से सीधे जोड़ा जा सकेगा।
इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। संस्था ने आशा व्यक्त की है कि सभी की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम प्रेरणादायक एवं सफल बनेगा।
कार्यक्रम विवरण
दिनांक : 16 जनवरी 2026
स्थान : भिर्गुखाल, यमकेश्वर, जनपद पौड़ी गढ़वाल
संपर्क : 9759324103
जारीकर्ता :
रंत रैबार (रजिस्टर्ड)
भिर्गुखाल, यमकेश्वर
