*रसायन विज्ञान पर लिखी किताबें भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया*
डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला
दून विश्वविद्यालय के डॉ. हरीश चन्द्र अंडोला ने डॉ. हरीश रौतेला को , जो कि पूर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे हैं और वर्तमान में सह क्षेत्र संपर्क प्रमुख हैं , को रसायन विज्ञान में लिखी पुस्तकें भेट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।डॉ हरीश रौतेला अपनी सरलता, सौम्यता और सादगी के लिए लोकप्रिय है। डॉ हरीश रौतेला का मानना है कि वर्तमान युग पढ़ने का ही नहीं बल्कि शोध का भी युग है । नई शिक्षा नीति पर, रसायन विज्ञान पर लिखी पुस्तकों पर ,उनके द्वारा लेखक के प्रयास को सराहनीय बताया और लेखकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा इनका अध्ययन किया जाना चाहिए। डॉ. हरीश चन्द्र अंडोला ने नई शिक्षा नीति पर आधारित, रसायन विज्ञान की पुस्तक लेखन में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस उपलब्धि को दून विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, पर्यावरण विभाग के प्राध्यापकों, सहकर्मियों तथा प्रो. एम.एस.एम. रावत और निवर्तमान सलाहकार प्रो. के.डी. पुरोहित से मिली प्रेरणा का परिणाम बताया। उन्होंने इस सम्मान का श्रेय अपने गुरुजनों, सहयोगियों और स्नेहीजनों को समर्पित किया।उन्होंने पर्यावरण विभाग, दून विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, विश्वविद्यालय प्रशासन तथा क्षेत्रीय कार्यालय, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। ।
