Uncategorized

रजिस्ट्रार कानूनगों संध का मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर,,

 

रूद्रप्रयाग। रूद्रप्रयाग जिले के रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन के पहले चरण में अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़लात शुरू कर दी है। साथ ही मंगलवार को तहसील कार्यालय पर धरना दिया गया।

संघ के अध्यक्ष गणेश भट्टगांई तथा पुष्कर सिंह राणा ने बताया कि एक लंबे समय से उनका संगठन अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर सरकार से पत्राचार करता आ रहा है लेकिन उनकी मांग पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में नायब तहसीलदार एवं सहायक भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति का न्याय संगत समानुपातिक कोटा निर्धारित किया जाये। रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का पूर्नगठन किया जाये, रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग में कम्प्यूटर प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती की जाये। तहसीलों के अभिलेखागार में बस्ताबरदार / अनुसेवक की तैनाती की जाये। रजिस्ट्रार कानूनगो को एक माह का अतिरिक्त वेतन अनुमन्य कराया जाये। कोविड की ड्यूटी के लिए रजिस्टार कानूनगो को भी प्रोत्साहन राशि अनुमना की जाये। रजिस्ट्रार कानूनगो को गोश्वारा भत्ता अनुमन्य किया जायें। प्रदेश की तहसीलों में रिक्त रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों पर नियमावली के प्राविधानों के अनुसार. पटवारी संवर्ग से वरिष्ठतम कार्मिक की पदोन्नति की जाय एव विकल्प मांगे जाने की नियम विरुद्ध पद्धति को समाप्त किया जाये तथा पदोन्नति को छोड़ने वाले राजस्व उपनिरीक्षक/पटवारी के विरुद्ध उत्तराखण्ड राज्याधीन सेवाओ में पदोन्नति का परित्याग नियमावली 2020 में प्राविधानित व्यवस्थानुसार कार्यवाही की जाय शामिल है। लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर उन्होंने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *