दुःखद खबर! गंगोत्री से भाजपा विधायक गोपाल रावत का निधन
देहरादून। गंगोत्री से भाजपा विधायक गोपाल रावत का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे और देहरादून के अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर कई संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तथा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गोपाल सिंह रावत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। गोपाल रावत देहरादून के गोविंद अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने आज दोपहर को अंतिम सांस ली।