Uttarakhand Newsपौड़ी गढ़वाल

दुःखद खबर:  दिल्ली से पौड़ी अपने गांव कुठारगांव जा रहे लोगों की कार गुमखाल के पास खाई में गिरी, मौके पर ही एक महिला 3 लोगो की दुःखत मौत।

पौड़ी जनपद के द्वारीखाल विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत सिलोगी-पोगठा मोटरमार्ग पर एक दुःखद खबर सामने आ रही है, जहां ग्राम कौंदा के निकट एक कार खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक दुर्घटना की खबर जैसे ही आस-पास के गांवों में पहुंची, क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुठार, पोस्ट हथनूड़ निवासी विनोद सिंह नेगी दिल्ली से अपनी कार संख्या DL10CU 6560 से अपने गांव कुठार आ रहे थे। वे गांव में सामूहिक पूजा में शामिल होने आ रहे थे।

जैसे ही उनका वाहन ग्राम कौंदा के निकट पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार विनोद सिंह नेगी (58) पुत्र स्व. सोहन सिंह, उनकी पत्नी चम्पा देवी नेगी (54) एवं उनका पुत्र गौरव सिंह नेगी (26) की मौके पर ही मौत हो गई। ये लोग कुठार गांव के थे।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना पर क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट ने गहरा दुख जताया है।

द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने भी इस दुर्घटना पर दुख जताया है।

इसके अलावा किनसुर ग्राम प्रधान दीपचन्द शाह ने इस दुर्घटना पर दुःख प्रकट करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं प्रेषित की हैं।

दुर्घटना का मुख्य कारण सड़क किनारे बड़ी- बड़ी घास होना बताया जा रहा है। यह क्षेत्र पीडब्ल्यूडी लैंसडाउन के अंतर्गत आता है। सड़क की ऐसी ही स्थिति जाखणीखाल- अमोला-दाबड़ मोटर मार्ग का भी है।

इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता एवं सेवानिवृत्त सैनिक धनवीर सिंह राणा बताते हैं कि बरसात का सीजन खत्म हो गया है। बीते 5 महीने के बाद भी पीडब्ल्यूडी लैंसडाउन इस सड़क पर उगी अनावश्यक घास नहीं काट पाया है, यह अत्यंत दुःखद है। धनवीर राणा ने भी इस दुखद खबर पर दुःख जताते हुए उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *