उत्तर प्रदेशदेहरादून

उत्तर प्रदेश पी. टी. आई इम्पालाईज यूनियन के पूर्व महामंत्री वरिष्ठ इंजीनियर सरदार भूपेंद्र सिंह का निधन।

लखनऊ प्रतिनिधि: अशोक असवाल

लखनऊ, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के वरिष्ठ इंजीनियर सरदार भूपेंद्र सिंह का निधन अचानक तबीयत खराब होने के कारण 9 अप्रैल को प्रातः हो गया। वह अपने पीछे तीन पुत्र और पत्नी को छोड़ गए।

वर्तमान में वह दिल्ली पीटीआई में कार्यरत थे और अगले महीने मई में उनका रिटायरमेंट भी था। उनका इस तरह से चले जाना सभी पीटीआई कर्मचारियों में बड़ा आघात लगा है।

पीटीआई फेडरेशन के महासचिव बलराम सिंह दहिया ने शोक संदेश में कहा कि हमारे एक विश्वसनीय साथी का अचानक इस दुनिया से चले जाना हमारे और हमारे यूनियन के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इसके लिए हम सभी साथी ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं।

आज उनकी अंतिम यात्रा में लखनऊ पीटीआई के सभी साथियों ने उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

उत्तराखंड केसरी के समस्त सदस्यों ने सरदार भूपेंद्र सिंह जी के निधन पर भारी दुःख जताते हुए अपनी और से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *