शत्रुघ्न सिंह नेगी प्रान्तीय उधोग व व्यापार मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री पद पर हुए मनोनीत
ऊखीमठ! (लक्षण सिंह नेगी) कार्तिक स्वामी मन्दिर समिति अध्यक्ष व केदार घाटी के प्रतिष्ठित व्यापारी शत्रुध्न सिंह नेगी को प्रान्तीय उधोग व्यापार का प्रदेश संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किये जाने पर स्थानीय व्यापारियों ने प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए खुशी व्यक्त की है!
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि प्रदेश कार्यकारिणी में जिले का प्रतिनिधित्व मिलने से जिले के सभी व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग प्रमुखता से उठेगी!
जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, महामंत्री मोहन रौतेला, चन्द्र मोहन सेमवाल, हिम्मत गुसाईं, अनुसुया भटट्, जिलाध्यक्ष ऋषिकेश बसु अग्रवाल, बी डी जैन, जिलाध्यक्ष देहरादून अनुपम गुप्ता,, संजय प्रजापति, जिलाध्यक्ष श्रीनगर वासुदेव कण्डारी,जिलाध्यक्ष टिहरी खुशहाल सिंह नेगी सहित जनपद के सभी व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र शर्मा, महामंत्री प्रकाश मिश्रा, सयुक्त महामंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश पदाधिकारी यशपाल अग्रवाल, बाबू लाल गुप्ता, अनिल गोयल, एन सी तिवारी, प्रमोद गोयल, राजेश अग्रवाल, दिनेश डोभाल, राजेश बंसल, गुलशन छाबड़ा, हर्षवर्धन पाण्डेय, अश्वनी छाबड़ा, सुरेश बिष्ट सहित प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए खुशी व्यक्त की है! वही प्रान्तीय उधोग व्यापार के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री शत्रुघ्न सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है उनका निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा व लगन से किया जायेगा! उन्होंने कहा कि जनपद रूद्रप्रयाग का व्यापारी आपदा प्रभावित होने के साथ – साथ कोविड 19 के कारण हुए लाकडाउन से भी प्रभावित हुआ है इसलिए हर व्यापारी की समस्या के निराकरण के लिए सामूहिक पहल की जायेगी!
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण स्थानीय तीर्थाटन व पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित होने के कारण हर व्यापारी के सन्मुख दो जून रोटी का संकट बना हुआ है तथा क्षेत्र की आर्थिकी बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है! उन्होंने कहा कि हर व्यापारी की हर समस्या को प्रदेश कार्यकारिणी के सन्मुख प्रमुखता से रखा जायेगा! श्री नेगी ने कहा कि शीघ्र ही जनपद के सभी बाजारों को पूरे प्रदेश का भ्रमण कर हर छोटे – बड़े व्यापारी की समस्या को सुनकर निराकरण की सामूहिक पहल की जायेगी!