देहरादून के सभावाला क्षेत्र में शिवसेना ने चलाया सदस्यता अभियान
दिनांक 22 सितंबर 2025 को स्थान सभावाला शिमला रोड देहरादून में स्थित मंदिर प्रांगण में शिवसेना का सदस्यता अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका के संचालन सभावाला शाखा प्रमुख श्री भरत कुमार जी द्वारा किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में प्रदेश मुख्य महासचिव श्री अखिल शर्मा स्वामी एवं प्रदेश मुख्य उप प्रमुख श्री पंडित राकेश सकलानी सम्मिलित हुए
प्रदेश मुख्य महासचिव अखिल शर्मा स्वामी द्वारा अपने वक्तव्य में शिवसेना का स्थापना से लेकर आज तक का परिचय नए सदस्यों को दिया गया एवं उत्तराखंड राज्य की राजनीति में शिवसेना द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं आगामी योजनाओं के विषय में एक संक्षिप्त जानकारी दी उन्होंने उत्तराखंड राज्य स्थापना से लेकर अभी तक प्रदेश की राजनीति में चल रहे कार्यकलापों के ऊपर भी प्रकाश डाला एवं इस संबंध में शिवसेना का दृष्टिकोण भी स्पष्ट किया ।
प्रदेश मुख्य उप प्रमुख श्री पंडित राकेश सकलानी द्वारा अपने वक्तव्य में समाज की विषमताओं एवं समस्याओं का उल्लेख करते हुए शिवसेना द्वारा इनके निराकरण के लिए समाज के सभी वर्गों का आह्वान किया युवाओं के लिए रोजगार पूरक कार्यक्रम के तहत शिवसेना द्वारा आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों का भी उल्लेख किया ।
इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने शिवसेना की सदस्यता विधिवत रूप से सदस्यता फॉर्म भर के ग्रहण करी ।
इस अवसर पर देहरादून जिला सचिव श्री नितेश कुमार (निक्कू), विकास नगर उप प्रमुख श्री रजनीश कुमार, नगर महासचिव श्री सुरेंद्र कुमार, शाखा प्रमुख सेलाकुई श्री कल्पेश्वर पैन्यूली, श्री उत्तम वर्मा, श्री गजपाल सिंह असवाल, श्री निखिल कुमार, श्री मोहित एवं अनेकों शिव सैनिक मौजूद रहे ।
