Uttarakhand

08 लाख रुपये से अधिक कीमत के 5000 अवैध इंजेक्शन व 326 बोतल अवैध सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

काशीपुर । एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में काशीपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने चेकिंग के दौरान बिना लाइसेंस और बिना बिल के स्कूटी से 5000 अवैध BINORPHINE–BUPRENORPHINE इंजेक्शन और 326 बोतल CODINE PHOSPHATE सिरप बरामद कर तस्कर दीपक ठाकुर को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत 8 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ने मौके पर औषधीय संरचना व नियमों की जांच की और इन दवाओं को नियंत्रित श्रेणी में पाया। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस कार्रवाई में कोतवाली काशीपुर व एसओजी की टीम शामिल रही।

Shubham Mishra