Thursday, July 10, 2025
Latest:
उत्तराखंडगोपेश्वरचमोलीजोशीमठ

बद्रीनाथ धाम में जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल: बुजुर्ग श्रद्धालु को करवाए सुगमता से दर्शन।

 

बद्रीनाथ (शिवम फरस्वाण)। उज्जैन निवासी श्री गंगा राम जी अपने बेटे हुकुम के साथ श्री बद्री विशाल के दर्शन हेतु धाम पहुंचे थे। वृद्धावस्था के कारण वे लंबी लाइन में खड़े होने में पूर्णतः असमर्थ थे। मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ होने के कारण वे मंदिर के बाहर ही असमंजस की स्थिति में खड़े थे।

इसी दौरान, मंदिर परिसर में नियुक्त हो0गा0 महेंन्द्र, रविन्द्र और उम्मेद सिंह की नजर इन बुजुर्ग श्रद्धालु पर पड़ी। उनकी स्थिति को देखते हुए, जवानों ने उनके पास जाकर उनकी परेशानी का कारण जाना तो बुजुर्ग श्रद्धालु ने अपनी परेशानी बताते हुए दर्शन करवाने का निवेदन किया।

होमगार्ड्स जवानों ने बिना किसी देरी के तत्परता दिखाते हुए विभागीय व्हीलचेयर में बुजुर्ग श्रद्धालु को बड़ी सहजता और सम्मान के साथ बिठाया और भीड़ के बीच से रास्ता बनाते हुए उन्हें मंदिर के अंदर ले जाकर श्री हरि के सुगम दर्शन कराए।

श्री बद्री विशाल के दर्शन कर बुजुर्ग श्रद्धालु भावुक हो गए। दर्शनोपरांत, श्री गंगा राम जी और उनके बेटे हुकुम ने जवानों की इस सेवा और तत्परता के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *