गांधी स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में 41वां जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। इस आयोजन में जिले के सभी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया । दौड़ , कबड्डी सहित अन्य प्रतियोगिता में सैकड़ो की संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
