Health

ऋषिकेश में स्ट्रीट फूड वेंडर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

 

ऋषिकेश: उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सौजन्य से आयोजित स्ट्रीट फूड वेंडर्स के RPL प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आज सम्पन्न हुआ।

मुख्य बिंदु:

कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा श्री धीरज सिंह गर्भियाल (सचिव) एवं श्रीमती पूनम चंद (अपर निदेशक) के दिशा-निर्देशन में किया गया।

समापन समारोह में श्रीमती पूनम चंद जी उपस्थित रहीं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फूड सेफ्टी और हाइजीन के मानकों के बारे में स्ट्रीट फूड वेंडर्स को जागरूक करना एवं खाद्य सुरक्षा (FoSTaC) का प्रशिक्षण सर्टिफिकेट उपलब्ध कराना।

इस प्रशिक्षण में लगभग 240 स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि: श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी (विधायक, ऋषिकेश , एवं पूर्व पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार)

अति विशिष्ट अतिथि: मेयर ऋषिकेश श्री शंभू पसवान जी

अति विशिष्ट अतिथि: श्री गोपाल राय बिनवाल जी (नगर आयुक्त, ऋषिकेश)

 

विशेष बातें:

प्रतिभागियों को निशुल्क टी-शर्ट, एप्रन, शेफ कैप, नाश्ता और दोपहर का भोजन प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, डिजिटल पेमेंट्स, बाहरी राज्य से आने वाले अतिथियों का स्वागत और मिलेट्स (अनाज) के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण से स्ट्रीट फूड वेंडर्स को अपने व्यवसाय में सुधार और उच्च मानकों के पालन में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय व्यवसायियों को व्यावसायिक दक्षता, सुरक्षा और सफाई के उच्च मानकों से अवगत कराना है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन से यह स्पष्ट होता है कि उत्तराखंड पर्यटन विभाग स्थानीय व्यवसायियों के सक्षम और सुरक्षित स्ट्रीट फूड व्यवसाय के लिए प्रतिबद्ध है।

Uma Shankar Kukreti