देहरादून

मुख्यमंत्री के जन सेवा संकल्प और सुशासन को सार्थक करता जिला प्रशासन

 

देहरादून, 06 अक्टूबर 2025 

जन सुनवाई में दर्ज हुईं 121 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान

कूटरचित हस्ताक्षर कर भूमि धोखाधड़ी का मामला— डीएम ने 15 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी

पति की मृत्यु से बच्चों की पढ़ाई पर संकट— डीएम ने स्कूल प्रबंधक से वार्ता कर सहायता के दिए निर्देश

दिव्यांग गौरव कुमार को रोजगार की आस— डीएम ने एएसडीएम को रोजगार व्यवस्था के दिए निर्देश

डीएम ने कहा— जन समस्याओं को गंभीरता से लें विभाग, प्राथमिकता पर करें समाधान

जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि विवाद, निजी भूमि पर कब्जा, घरेलू हिंसा, सिंचाई गूल, बाढ़ सुरक्षा, बिजली बिल माफी, आर्थिक सहायता और दैवीय आपदा से संबंधित 121 शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित करें।

मुख्य प्रकरण:

  • भूमि धोखाधड़ी: नवाकोट निवासी जयमल सिंह की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम को 15 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
  • विवादित भूमि पर निर्माण: नेहरूग्राम निवासी सुषमा की शिकायत पर एमएनए नगर निगम को न्यायालय के आदेशों का सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिए।
  • बैंक ऋण प्रकरण: विशाखा वर्मा की सहायता हेतु डीएम ने सीएसआर प्रस्ताव तैयार कर पीड़िता की मदद करने के निर्देश दिए।
  • रोजगार सहायता: दिव्यांग गौरव कुमार को रोजगार दिलाने हेतु एएसडीएम को स्थानीय कंपनी से समन्वय के निर्देश दिए गए।
  • सड़क मरम्मत: सहसपुर ग्राम पंचायत वार्ड-4 में खराब सड़क की शिकायत पर डीडीओ सहसपुर व एएमए जिला पंचायत को मार्ग सुधार के निर्देश दिए।
  • आपदा सहायता: फूलेत माजरा भैकली खाल एवं सैबूवाला के आपदा प्रभावितों को राहत राशि वितरण हेतु एसडीएम व तहसीलदार को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
  • भूस्खलन प्रभावित: जाखन ग्रामवासियों की मांग पर विस्थापित परिवारों को किराया सहायता उपलब्ध कराने हेतु एसडीएम विकासनगर को निर्देश दिए गए।
  • अवैध कब्जे व निर्माण: हरबर्टपुर और रानीपोखरी क्षेत्र में शिकायतों पर क्रमशः नगर पालिका ईओ व एमडीडीए को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
  • शिक्षा सहायता: शैली गुप्ता के पति की मृत्यु उपरांत बच्चों की पढ़ाई जारी रखने हेतु डीएम ने सीडीओ व मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूल प्रबंधन से वार्ता कर सहयोग सुनिश्चित करने को कहा।
  • आधार कार्ड समस्या: राजेश कुमार की दिव्यांग पुत्री का आधार कार्ड बनाने की समस्या पर ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को आज ही समाधान करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम विनोद कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी वी.के. ढौंडियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Uma Shankar Kukreti