*जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद रहकर राहत कार्यों में सतत निगरानी बनाये हुए हैं।*

*जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने राहत शिविरों का किया निरीक्षण इस दौरान वे मरिया आश्रम पंहुचकर वंहा रह रहें लोगों का हाल जाना साथ ही राहत शिविर में रह रहें लोगों से खाने, रहने की व्यवस्था की जानकारी ली।*

*जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कर लगातार जारी है इस क्रम में आपदा प्रभावित धुर्मा गांव में 200 फूड पैकेट और 23 राशन किट हेली से एसडीआरएफ की टीम द्वारा भेजी गई।*

*राहत बचाव टीम द्वारा आज दो लोगों के शव बरामत कर लिए गए हैं शेष 5 लापता लोगों की खोजबीन की जा रहीं हैं।*

*तहसीलदार दीप्तिशिखा ने जानकारी दी कि आज श्रीमती देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह उम्र 65 वर्ष का शव बरामद किया गया है,श्रीमती भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद उम्र 65 वर्ष निवासी सरपाणी लगा कुंतरी के शव को बरामद कर लिया गया है!*

