Uncategorized

*हंस फाउंडेशन व गणेश जोशी के प्रयासों से पैरालंपिक बास्केटबॉल खिलाड़ी साक्षी के सपने होंगे साकार* *(अर्जुन सिंह भंडारी)*

देहरादून-: भारत की अंडर-22 पैरालंपिक की बास्केटबॉल खिलाड़ी साक्षी चौहान के सपनों को पंख तब लग गए जब आज एक कार्यक्रम में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने हंस फाउंडेशन के द्वारा खिलाड़ी को पैरालंपिक खेलों में प्रतिभाग करने हेतु उन्हें स्पोर्ट्स व्हीलचेयर प्रदान की। साक्षी चौहान व्हीलचेयर बास्केटबॉल खेल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।स्पोर्ट्स व्हीलचेयर मिलने के चलते साक्षी अब अंतराष्ट्रीय पैरालंपिक बास्केटबॉल में खेल सकेंगीं।

12 वर्ष की उम्र में सड़क दुर्घटना में अपना एक पैर गवां चुकी साक्षी बचपन से भारतीय बास्केटबॉल टीम से खेलना चाहती थी। साक्षी ने विषम परिस्थिति में भी अपना सपना साकार करने की कोशिशों के चलते ही वह राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इस दौरान विधायक जोशी ने कहा कि मेरा प्रयास रहता है कि साक्षी जैसे प्रतिभावान बच्चे दिव्यांगता की वजह से पीछे न रहें। उन्हें साक्षी की प्रतिभा क्व विषय मे ज्ञात हुआ परन्तु अत्याधुनिक प्रास्थेटिक स्पोर्ट्स व्हीलचेयर की कमी के कारण उसकी तैयारियां विश्व स्तर की नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अत्यधिक प्रसन्नता है कि हंस फाउंडेशन की चैयरपर्सन माता मंगला एवं भोले महाराज के सहयोग से आज साक्षी को यह स्पोर्ट्स व्हीलचेयर उपलब्ध हो पायी है।

उन्होंने हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला का आभार प्रकट करते हुए जरूरतमंदों की सहायता को उनके लगातार प्रयासों की सराहना की। खिलाड़ी साक्षी ने विधायक गणेश जोशी का आभार जताते हुए इस सहायता की बदौलत अपने सपने को साकार करने का संकल्प लिया।उन्होंने कहा कि उन्हें देखकर उनके जैसे अन्य खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा को लेकर आगे आऐंगे और उन्हें विश्वास है कि उनका हौसला उन सभी के काम आएगा।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, कैलाश पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित जोशी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी, समीर पुण्डीर, समीर डोभाल, भावना, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, आयुष रावत, अंजली रावत नैथानी, रामचन्द्र तिवारी, नमन कोठियाल, शुभम थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *