दिल्ली

उदयपुर मंडल (गढ़वाल) दिल्ली (पंजी०) की वर्तमान कार्यकारिणी की पहली “आमसभा” गढ़वाल भवन, नई दिल्ली में संपन्न हुई।

 

उदयपुर मंडल (गढ़वाल) दिल्ली (पंजी०) की वर्तमान कार्यकारिणी की पहली “आमसभा” दिनांक 7 सितंबर 2025 को गढ़वाल भवन, नई दिल्ली में मंडल अध्यक्ष श्री जितेन्द्र प्रकाश कुकरेती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में मंडल के वरिष्ठ सदस्य श्री प्रवीन सिंह रावत जी, ग्राम सिलसारी, मंच पर विराजमान थे। कार्यक्रम में लगभग 70-80 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। दसवीं और बारहवीं में अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्र एवं छात्राओं को सर्टिफिकेट के साथ एक मोमेंटो और ग्यारह सौ रूपए उदयपुर मंडल की तरफ से दिए गए। उदयपुर मंडल के वरिष्ठतम सदस्यों को भी मोमेंटो सम्मान पत्र के द्वारा सम्मानित किया गया।

मंच का संचालन सांस्कृतिक सचिव श्री उमाशंकर कप्रवाण ने किया। कार्यक्रम के बाद सभी सदस्यों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। कुल मिलाकर कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा। महासचिव सुभाष बेलवाल ने आमसभा में उपस्थित होने और अपना कीमती समय देने के लिए सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया है कि सदस्यों के द्वारा जो भी सुझाव एवं मार्गदर्शन उदयपुर मंडल को मिला है, वह उन सभी पर विषयों पर गंभीरता से कार्य करेंगे।

आमसभा कार्यक्रम में कई गणमान्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की, जिनमें मुख्यतः सर्वश्री दिनेश लखेड़ा, प्रवीण सिंह राणा, मोहन लाल कप्रवाण, हरेन्द्र रौथाण, मुकंदी लाल कंडवाल, मदन भट्ट, ओमप्रकाश ग्वाड़ी, डॉक्टर कुसुम कंडवाल भट्ट, डॉक्टर बिपिन पायल, कांताप्रसाद कंडवाल, सुभाष कुकरेती, मनवर सिंह रावत, शैलेश शर्मा, कृपाल सिंह राणा, आदि।

Uma Shankar Kukreti