Uncategorized

बीन नदी पर सेतु निर्माण कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति होने पर क्षेत्रवासियो ने जताया विधायक रेनू बिष्ट का आभार।

Aayush badola 

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के‌ लोगो के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है, सभी को इस क्षण‌ की प्रतीक्षा वर्षों से थी, यह न सिर्फ डाडामंडल क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों का सपना था बल्कि स्वयं विधायक रेनू बिष्ट के लिये एक चुनौती के रूप में था।

टाईगर रिजर्व क्षेत्र के अन्तर्गत आने के कारण यहाँ किसी भी प्रकार के निर्माण के लिए बहुत अधिक कानून होते हैं जिस कारण डाडामंडल के स्थानीय क्षेत्रवासियों ने इस एक अति आवश्यक मांग के‌ लिये वर्षों वर्ष बहुत कष्ट सहन किया, संघर्ष किया और एक लम्बी लड़ाई लड़ी।

वर्ष 2022 में विधायक रेनू बिष्ट ने प्रथम बार यमकेश्वर विधानसभा की विधायक के रूप शपथ ली उसी दिन विधायक रेनू बिष्ट ने अपने क्षेत्र की जनता से मन ही मन वादा किया था कि मेरा प्रथम कार्यकाल ही उन कार्यों के लिये समर्पित होगा जिन अति आवश्यक मांगों के लिये यमकेश्वर विधानसभा की जनता ने वर्षों संघर्ष किया है। अपने इस प्रथम कार्यकाल के प्रथम दिन से ही बिष्ट ने अपना प्रयास प्रारंभ कर दिया था, क्योंकि वह पूर्व में ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी है।।

इस कारण उन्हें शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली का अनुभव भी था जिसने उन्हें बहुत सहायता की।

बीन नदी पर पुल सिर्फ एक पुल नहीं है, यह सम्मान है डांडामंडल क्षेत्र की माताओं-बहनों, बुजुर्गों, यहां के युवा भाई-बहनों के संघर्ष का।।

विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि मैंने स्वयं देखा है, लोगों के कष्टों को जो और मैंने जनता से वादा किया था कि अपने इस प्रथम कार्यकाल में ही आपकी इस वर्षों पुरानी मांग के लिये अपना पूरा प्रयास करूंगी।।

बीन नदी पर यह पुल बनने से यमकेश्वर डांडामंडल क्षेत्र के लगभग 30 हजार से अधिक स्थानीय क्षेत्रवासियों को बरसात के उन दिनों में होने वाली असुविधा से लाभ मिलेगा जिसमें यह पूरा क्षेत्र पूर्ण रूप से बाधित हो जाता है जैसे राशन, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, रोजगार आदि।।

साथ ही इस मार्ग से बरसात के मौसम में चलने वाली कांवड़ यात्रा में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा सुगम होगी

भाईयों बहनों मैं यमकेश्वर विधानसभा की विधायक हूँ इसलिए मेरा फर्ज बनता है कि अपनी यमकेश्वर विधानसभा के लिए जितना अधिक हो सके कार्य करूँ यह यमकेश्वर उदय है आप सभी के सहयोग से : रेनू बिष्ट (विधायक यम्केश्वर)

साथ ही विधायक रेनू बिष्ट ने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने यमकेश्वर क्षेत्र की इस अति आवश्यक मांग को केन्द्र सरकार के‌ पास बहुत मजबूती से रखा जिसका परिणाम जनता के सामने है।।

साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी जताया आभार।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *