Uncategorized

देहरादून में श्री परशुराम चौक बनाने के प्रस्ताव को नगर निगम से मिली स्वीकृति, ब्राह्मण समाज ने खुशियां जताई,,

नगर निगम देहरादून की अंतिम बोर्ड बैठक में परशुराम चौक का प्रस्ताव पास

जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी ने भी मुख्य मंत्री जी से प्रदेश की राजधानी देहरादून मे एक चौक भगवान् परशुराम जी को समर्पित करने का आग्रह किया था।

 

नगर निगम देहरादून की आज आयोजित अंतिम बैठक में देहरादून नगर में श्री परशुराम चौक बनाने का प्रस्ताव पास करने का स्वागत प्रदेश के सभी ब्राह्मण संगठनों ने किया।
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के संरक्षक श्री लालचंद शर्मा जी ने कहा की समिति काफी समय से इस कार्य हेतु प्रयासरत थी।
समिति के छठे वार्षिक उत्सव मे श्री रामकथा के मंच पर कथा व्यास पद्मविभूषण जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी ने भी मुख्य मंत्री जी से प्रदेश की राजधानी देहरादून मे एक चौक भगवान् परशुराम जी को समर्पित करने का आग्रह किया था।
समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा की समिति लगातार इस कार्य हेतु मुख्यमंत्री कार्यलय व नगर निगम मेयर श्री सुनील उनियाल जी से सम्पर्क कर रही थी। निगम की अंतिम बोर्ड बैठक मे इस प्रस्ताव को पास कर निगम बोर्ड ने ब्राह्मण समाज का सम्मान किया है। ब्राह्मण समाज सदैव ही एक सभ्य समाज की स्थापना मे अपना सहयोग देता आया है। श्री परशुराम जी के नाम पर बनने वाला चौक भी समाज के सभी वर्गों को समर्पित होगा।

*अरुण कुमार शर्मा*
केंद्रीय/संस्थापक अध्यक्ष
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति ( रजि.) 45 विजय रतूड़ी मार्ग सहारनपुर रोड पटेल नगर देहरादून ।
7017613485
98974 08425

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *