Uncategorized

जिला सेवायोजन कार्यालय रुद्रप्रयाग में 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए भर्ती साक्षात्कार का आयोजन शुक्रवार (23 अक्टूबर ) को पूर्वाह्न 9 बजे से किया जाएगा।

रुद्रप्रयाग: (लक्ष्मण सिंह नेगी)जिला सेवायोजन कार्यालय रुद्रप्रयाग में 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए भर्ती साक्षात्कार का आयोजन शुक्रवार (23 अक्टूबर ) को पूर्वाह्न 9 बजे से किया जाएगा। आशीर्वाद योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को अशोक लेलैंड कंपनी के पंतनगर में चार वर्षों तक नि:शुल्क डिप्लोमा के माध्यम से सेवायोजित किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पाण्डेय ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में स्थाई निवास करने वाले इच्छुक पुरुष और महिला उक्त साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को किसी भी विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों सहित कक्षा 12वीं उत्तीर्ण तथा कक्षा 10 में गणित विषय का होना आवश्यक है। इच्छुक आवेदक की आयु 18 से 23 वर्ष के मध्य हो। साथ ही उसे हिंदी व अंग्रेजी भाषा का कार्यपरक ज्ञान हो। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक को साक्षात्कार के दौरान दो पासपोर्ट आकार की फोटो, कक्षा 10 व 12 वीं की अंक तालिका व प्रमाण पत्र तथा स्थाई निवास प्रमाण पत्र की मूल एवं छायाप्रति लाना आवश्यक है। कहा कि अधिक जानकारी के लिए 9917489528/7906289290 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *