जीएसटी की दरों में कमी से पूरे देश को होगा फायदा: जितिन प्रसाद
पीलीभीत । केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पीलीभीत में एक कार्यक्रम में कहा कि जीएसटी की दरों में कमी से पूरे देश को फायदा होगा। इससे व्यापार बढ़ेगा, गरीबों का खर्च कम होगा और देश तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी का संकल्प था जीएसटी की दरों को कम करके व्यापारियों और आम जनता का भला करना और उन्होंने अपना वादा पूरा किया है।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को एक भव्य कार्यक्रम में केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए जीएसटी की दरों में कमी होने पर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम पीलीभीत में आयोजित किया गया था।
