Uttarakhand

*झगड़े व आपसी मारपीट की घटना में हुई थी युवक के मृत्यु

 

*पुराने विवाद के चलते दोनों व्यक्तियों के अचानक आमने-सामने आने व उनके बीच हुई मारपीट के कारण घटित हुई घटना*

*कोई पूर्व सुनियोजित साजिश के तहत मृतक पर हमला किया जाना अब तक नहीं आया प्रकाश में*

*मृतक व्यक्ति पर केवल हत्या के प्रयास का था अभियोग,अन्य किसी अपराध करने की नहीं प्राप्त हुई कोई जानकारी है*

*घटना की प्रारंभिक जांच में मृतक द्वारा ही विपक्षी युवक पर ब्लेड से हमला किया जाना आया प्रकाश में*

*विपक्षी युवक के शरीर पर भी ब्लेड से कटने के है कई घाव*

*घटना को सनसनीखेज बनाकर किया जा रहा प्रचारित/प्रसारित*

*मृतक की पत्नी के तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत*

दिनांक – 03/11/2025 को प्रेमनगर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मृत्यु की घटना की प्रारंभिक जांच में आसपास के लोगों/ चश्मदीदो से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक व्यक्ति के स्मिथनगर स्थित सैलून से बाहर आते समय एक अन्य व्यक्ति से कहा सुनी हो गयी तथा आपसी मारपीट के दौरान मृतक व्यक्ति द्वारा ब्लेड से दूसरे व्यक्ति पर हमला किया गया, जिसमें उसे चोटें आई। मारपीट की घटना के दौरान अचानक मृतक व्यक्ति सड़क पर मुंह के बल गिर गया।

मृतक व्यक्ति के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर उसके विरुद्ध वर्ष 2023 में थाना प्रेमनगर पर हत्या के प्रयास का अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश में आया, जिसमें मृतक व्यक्ति कुछ समय पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया था, इसके अतिरिक्त मृतक व्यक्ति के विरुद्ध कोई अन्य अभियोग दर्ज होना व किसी थाने से हिस्ट्रीशीटर होने संबंधी कोई भी रिकॉर्ड पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ।

उक्त घटना पुराने विवाद के चलते दोनों व्यक्तियों के अचानक आमने-सामने आने व उनके बीच हुई मारपीट के कारण घटित हुई है, जिसमें कोई पूर्व सुनियोजित साजिश के तहत हमला किया जाना अब तक प्रकाश में नहीं आया है।

उक्त घटना को मात्र सनसनीखेज बनाने के उद्देश्य से विभिन्न माध्यमो से प्रचारित/ प्रसारित किया जा रहा है। घटना के संबंध में मृतक व्यक्ति की पत्नी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Uma Shankar Kukreti