Thursday, July 10, 2025
Latest:
देहरादूनहरिद्वार

पति पत्नी वो, भाजपा अपने पूर्व विधायक को दिखा सकती बाहर का रास्ता।

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की दूसरी शादी को लेकर चल रही चर्चा पर विराम लगने के बाद अब एक बार फिर पूर्व विधायक सुर्खियों में आ गए हैं।

बीजेपी ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं। जिसके चलते पूर्व विधायक सुरेश राठौर बुरे फंसते नजर आ रहे हैं।

हाल में ही ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दूसरी शादी की बात कुबूल की थी।
इसके पहले उर्मिला सावरकर द्वारा लगातार कई महिलाओं सहित पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ पर भी गंभीर आरोप लगाए गए थे।

इस विवाद के साथ पार्टी का नाम भी सोशल मीडिया पर उछाला गया था।

विवाद के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने उर्मिला को सार्वजनिक तौर पर अपनी दूसरी पत्नी का दर्जा दिया था। जिसको लेकर सहारनपुर में बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गईं थी।

अब भाजपा ने सोशल मीडिया पर पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं।

जिसके चलते पूर्व विधायक पारिवारिक विवाद के बाद दोबारा से बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा पूर्व विधायक सुरेश राठौर को बाहर का रास्ता भी दिखा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *