चर्चित मुद्दा

गली के आवारा कुत्ते को रोज खाना खिलाती थी यह लड़कीं, एक दिन उसी कुत्ते ने इस लडक़ी की जान बचाई अपनी जान पर खेलकर।

कहते हैं कि वफादारी के मामले में कुत्ते जैसा जानवार आपको कोई नहीं मिलेगा। लेकिन अब यह कहानी पढने के बाद आप इस पर यकीन भी कर लेंगे और कुत्तों से और प्यार करने लगेंगे। किसी ने सच ही कहा अगर आप किसी का भला करोगे तो बदले में आपको भी भलाई ही मिलेगी। एक सच यह भी है कि इंसान से ज्यादा भरोसेमंद और वफ़ादार एक जानवर होता हैं। कहने के लिए तो इंसान श्रेष्ठ श्रेणी में आते हैं लेकिन जब वफादारी की आती हैं

तब आप एक जानवर पर ज्यादा भरोसा कर सकते हैं। अगर कोई बुराई करोगे तो भी अंजाम उसे दुनिया में देखने को मिलेगा और अगर आप किसी की अच्छाई करोगे तो आपके साथ भी अच्छा होगा। ऐसा ही कुछ वाक़्या देखने को मिला राजस्थान में। तो चल लिए आपको बताते हैं यह सच्ची कहानी जिसके बाद आपको भी अच्छे और अच्छाई पर यकीन हो जायेगा।

राजस्थान की एक लड़की रोज एक कुत्ते को रात में खाना खिलाती थीं। दोपहर का समय था लड़की अपने घर में आराम कर रही थी, तभी एक आदमी लड़की के घर में घुस गया। वह आदमी सही नहीं था, इसे पहले की वह लड़की के साथ कुछ गलत करता वह कुत्ता उसी गली में था और लड़की की आवाज सुनते ही वह घर की तरफ दौरा। उस आदमी को देखते ही उस पर झपट गया, वह आदमी कुत्ते के ऊपर चाकू से वॉर करने लगा।

लेकिन कुत्ते तभी भी पीछे नहीं हटा और आखिर में उस आदमी को वहाँ से भागना पड़ा। इस झपट में कुत्ता भी घायल हो गया उसके पैर में चोट आई। लड़की ने उस आदमी के खिलाफ फाईआर दर्ज करवाई और वह आदमी कोई और नही उसका पड़ोसी ही था। लड़की ने बताया कि वह आदमी बहुत खराब है वह उस गली में सबको तंग करता है और लड़कियों पर गंदी नजर भी रखता है। अब उस आदमी पर करवाई की जा रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *