कोटद्वार में तीन दिवसीय शरदकालीन प्रारम्भिक शिक्षा की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता “मिनी गढ़देवा” का शुभारंभ
कोटद्वार(अशोक असवाल): कोटद्वार नगर के महापौर माननीय शैलेंद्र रावत जी ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर और 14 ब्लॉकों के लगभग 1000 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को “शशीधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम” कोटद्वार में सलामी देकर तीन दिवसीय शरदकालीन प्रारम्भिक शिक्षा की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता “मिनी गढ़देवा” का शुभारंभ किया।

महापौर शैलेंद्र रावत जी ने सभी जनपदों से आए बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं और अपने आशीर्वचनों से सभी मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया और कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर है, बल्कि यह उनके लिए नई चुनौतियों का सामना करने और जीवन में सफलता प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि संजय गुसाई ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा ने छात्र हित में 50,000/- हजार की धनराशि का दान दिया, जबकि सुशील कुमार जी और लक्ष्मी नैथानी ने 15,000/- की धनराशि दान में दी। इसके अलावा, प्रवीन भाटिया नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष, राजेश रावत सहायक अध्यापक मवाकोट, मुकेश जी सहायक अध्यापक दुगड्डा और रश्मि बिष्ट ने भी अपना सहयोग इस मिनी गढ़देवा में दिया।
इस प्रतियोगिता में पौड़ी जनपद के 14 ब्लॉकों के लगभग 1000 प्रतिभागी छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 26 से 28 सितंबर तक चलेगी और इसमें विभिन्न खेलों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

