पौड़ी गढ़ववाल । पौड़ी- कोटद्वार राजमार्ग पर हुए एक दर्दनाक कार हादसे में दो प्रशासनिक कार्मिकों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में एक डीएम कार्यालय में कार्यरत था, जबकि दूसरा तहसील का
नाजिर बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतपुली से पौड़ी आ रही एक कार पौड़ी कोटद्वार राजमार्ग पर जखेटी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दुर्घटना में 02 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 02 गंभीर घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है।
पौड़ी हरेंद्र खत्री ने बताया की मृतकों की पहचान विपिन भट्ट (नाजिर तहसील सतपुली) व कुलदीप बिष्ट (जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी के कर्मचारी) के रूप में हुई है। वहीं, आशीष नेगी व कार चालक कृष्णा बिष्ट घायल हैं। दोनों को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। यह दोनों कार्मिक भी तहसील सतपुली में सेवारत हैं।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 50 मीटर नीचे खाई मे उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में 04 लोग सवार थे ।वाहन पौड़ी से सतपुली मार्ग के बीच जखेटी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर खाई मे गिर गया। मोके पर दो लोगो को खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु तुरन्त 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। 02 अन्य व्यक्तियों के शवो को अत्यन्त विषम परिस्थितियों में खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
वाहन संख्या :- UK12F8383
*SDRF टीम का विवरण*
1. मुख्य आरक्षी आशीष तोपाल
2. मुख्य आरक्षी मनीष रौतेला
3. आरक्षी अनिल चौहान
4. पैरामीडिक्स अनूप रावत
5. चालक महिपाल