बैंक जा रही महिला के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद महिला व उसके मासूम बच्चे को फेंका नदी में, बच्चे की दुःखद मौत।
बिहार/बक्सर
आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद महिला समेत बच्चे को नदी में फेंक दिया। हालांकि महिला को नदी से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन नदी में डूबने की वजह से बच्चे की मौत हो गई।
आखिर कब तक नारी इन नरपिशाचों के घिर्णित कार्य से अपनी मान मर्यादा ,दुख सहती रहेगी। क्या सरकार को कठोर कानून नही बनाना चाहिये। कुछ घटनाएं तो सामने नही आ पाती लोकलज़्ज़ा के कारण, लेकिन जनता को भी सोचना चाहिए कि अगर ऐसे दुष्ट जालिम लोग हमारे बीच मे है तो उनका बहिष्कार करना चाहिये। अगर फिर भी नही मानते सामूहिक मिलकर उसको ठोक देना चाहिए हाथ पाँव तोड़ देना चाहिये। हालांकि ये उचित नही माना जा सकता है। लेकिन कब तक सहन करेंगी हमारी नारी शक्ति।
देश भर में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां सरकार दुष्कर्म संबंधी कानूनों को लेकर खासा गंभीर है, लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जिसके चलते बिहार राज्य के बक्सर जिले से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपने पांच साल के बच्चे को लेकर बैंक जा रही थी। कि तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद महिला समेत बच्चे को नदी में फेंक दिया। हालांकि महिला को नदी से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन नदी में डूबने की वजह से बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
पुलिस की पूछताछ के बाद महिला ने बताया कि वह मुरार थाने के ओझा बराव गांव के निकट एक बैंक में जा रही थीं। लेकिन रास्ते में ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इतना ही नहीं दरिंदों ने उसके मासूम बच्चे के साथ उसे भी नदी में फेंक दिया। महिला ने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। तो आस पास मौजूद लोग उसे बचाने का प्रयास करने लगे। लोगों की मदद से बच्चे और मां दोनों को ही नदी से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। तो वहीं महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे आगे पूछताछ जारी है।