केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का अभी अभी निधन हो गया। दिल्ली के AIIMS में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का बुधवार की देर शाम निधन हो गया। वे कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। सुरेश अंगड़ी का 65 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। कुछ दिन पहले उन्होंने ट्वीट करके खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी थी।
सुरेश अंगड़ी कर्नाटक में बेलगावी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य थे। वह 2014 और 2019 में चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे।
उनका आखिरी ट्वीट था, ‘‘आज जांच में कोविड19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और कोई भी लक्षण सामने आने पर जांच करवाएं।”
केंद्र सरकार के कई मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले दिनों कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। रिकवर होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके अलावा, आयुष मंत्री श्रीपद नायक, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, धर्मेंद्र प्रधान , नितिन गडकरी भी संक्रमित पाए जा चुके हैं।
Shri Suresh Angadi was an exceptional Karyakarta, who worked hard to make the Party strong in Karnataka. He was a dedicated MP and effective Minister, admired across the spectrum. His demise is saddening. My thoughts are with his family and friends in this sad hour. Om Shanti. pic.twitter.com/2QDHQe0Pmj
— Narendra Modi (@narendramodi) September 23, 2020