उपनल कर्मचारियों का मंत्री सुबोध उनियाल को आभार, कैबिनेट बैठक में समान वेतन पर लगी मुहर
कैबिनेट बैठक में सरकार ने 10 वर्षों से निरंतर सेवा दे रहे उपनल कर्मचारियों को समान वेतन देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इस ऐतिहासिक निर्णय से उपनल कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
कर्मचारियों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति है।
सरकार के इस निर्णय से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि कार्यक्षमता और सेवा-गुणवत्ता को भी नई दिशा मिलेगी। कुल मिलाकर, यह कदम कर्मचारियों के हित में एक बड़ा और सकारात्मक संदेश लेकर आया है।
