उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषित, देखिये लिस्ट
सोमवार को नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की चर्चा हुई थी। नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले प्रत्येक चेहरे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन से जानकारी ली।
इस दौरान गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्रीय संतुलन के साथ जातीय समीकरणों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के चेहरों को कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिए जाने पर जोर दिया गया था।