सचिवालय में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक शुरू
देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में शुरू हो गई है। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्यापक चर्चा के बाद निर्णय लिए जाएंगे।
शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में प्रतिभाग के लिए जाते मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, साथ में अन्य मंत्री
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कैबिनेट की बैठक शुरू हुई। इसमें करीब 30 मामलों पर चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ मंत्री श्री सतपाल महाराज, डा. हरक सिंह रावत, श्री यशपाल आर्य, श्री मदन कौशिक, श्री अरविंद पांडेय, श्री सुबोध उनियाल, डा. धन सिंह रावत ने भाग लिया।
उत्तराखंड की कैबिनेट बैठक
बैठक में राज्य में बढ़ते कोविड के संक्रमण को रोकने के लिए भी चर्चा होने की संभावना है। निजी अस्पतालों के लिए सरकार ने पहले ही दरें निर्धारित कर दी हैं। साथ ही इसी माह 23 सितंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर कुछ विधेयकों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर भी कैबिनेट मुहर लगा सकती है।