Uncategorized

जम्मू कश्मीर के उधमसिंहनगर में उत्तराखंड चमोली के जवान की मृत्यु ,

जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड के लिए बुरी खबर आ रही है। ड्यूटी पर तैनात जवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के एक कांस्टेबल ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में अपने 3 साथियों को गोली मार दी है ये तीनों जवान घायल हैं। जवानों को इलाज के लिए ले जाया गया है। वहीं गोली मारने वाले जवान ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान उत्तराखंड निवासी बताया जा रहा है।
आईटीबीपी ने एक बयान में कहा कि उधमपुर में आठवीं बटालियन के एक कांस्टेबल ने गोली मारकर अपने तीन साथियों को घायल कर दिया। आईटीबीपी ने कहा क‍ि बाद में उसने खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात एक एडहॉक बटालियन का हिस्सा था। बयान के अनुसार, घटना आज (शनिवार) दोपहर करीब 3.30 बजे देविका घाट सामुदायिक केंद्र, उधमपुर में हुई।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जवान जम्मू-कश्मीर में तैनात एक एड हॉक बटालियन की एक कंपनी का हिस्सा था जो राज्य में सुरक्षा कर्तव्यों में लगी है। घटना शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे  देविका घाट सामुदायिक केंद्र, की है जहां कांस्टेबल जीडी भूपेंद्र सिंह आईटीबीपी की दूसरी एडहॉक बटालियन में तैनात था। इस घटना के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल है। फायरिंग में एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल घायल हो गये।

बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोगों को ऐसा लगा जैसे कोई आतंकी हमला हो गया हो और देखते ही देखते वहां पर जवानों में अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले कि गोली चलाने वाले जवान जीडी भूपेंद्र सिंह को अन्य जवान पकड़ पाते उसने खुद को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कांस्टेबल, जीडी भूपेंद्र सिंह उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले थे। जवान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। मामले की जांच की जा रही है।
कांस्टेबल जीडी भूपेंद्र सिंह आईटीबीपी की दूसरी एडहॉक बटालियन की एफ कंपनी का हिस्सा थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे सुरक्षित हैं। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *