उत्तरकाशी ! यमनोत्री दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, चालक सहित 3 लोगो की मौत
उत्तरकाशी ! यमनोत्री दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, चालक सहित 3 लोगो की मौत। बता दें कि उत्तरकाशी के बड़कोट में एक वाहन खाई में जा गिरा है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी मिली है कि सभी यात्री यमुनोत्री दर्शन को जा रहे थे जो कि महाराष्ट्र के रहने वाले थे। तभी उनका वाहन बड़कोट में खाई में जा गिरा जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। इसमें चालक भी शामिल है। वहीं चार बच्चों समेत 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनको एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया और 108 की मदद से अस्पताल में ले जाया गया है।
मरने वालों में एक 23 साल की लड़की और 40 साल का व्यक्ति शामिल है। साथ ही चालक की भी मौत हो गई है।