दिव्यांग ने ऐसा क्या कह दिया,जो कर्नल अजय कोठियाल ने ले लिया बड़ा फैसला
- फेसबुक वॉल पर कर्नल अजय कोठियाल ने शेयर की मन की बात, कहा जल्द ही बताएंगे अपने दिल की बात
उत्तराखंड केसरी (usk) देहरादून यूथ फाउंडेशन के संस्थापक व नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी के पूर्व प्रधानाचार्य रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को एक दिव्यांग ने ऐसा झकझोरा की वह अपने मन के उदगार सोशल मीडिया पर शेयर कर बैठे। कर्नल अजय कोठियाल की फेसबुक पोस्ट पर गौर करें तो वह निकट भविष्य में उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने जा रहे हैं।

शुक्रवार को कर्नल अजय कोठियाल ने अपनी फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने नेहरू कॉलोनी स्थित एक कैफे में काम करने वाले 30 वर्षीय किशोर रौतेला से मिलने का जिक्र किया है। किशोर रौतेला जन्म से ही दिव्यांग है। कर्नल अजय कोठियाल ने लिखा कि किशोर रौतेला में अपनी शारीरिक कमजोरी को कभी भी अपने जीवन पर हावी नहीं होने दी। आज जब किशोर से उनकी मुलाकात हुई तो उन्होंने स्वयं अपना मकसद बदल दिया। फेसबुक वॉल पर कर्नल अजय कोठियाल लिखते हैं कि वह जल्द ही सभी के बीच अपना सोचा-समझा फैसला शेयर करेंगे, जो उन्होंने राजनीति अथवा सामाजिक सेवा के रूप में लिया है।

बहरहाल इतना तय है कि, कर्नल अजय कोठियाल कुछ नया करने का ठान चुके हैं। ज्यादातर उम्मीद यहीं है कि वह आने वाले समय में राजनीति में ही अपना हाथ आजमाएंगे। भले ही उनके राजनीति में सक्रिय रुप से आने की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही हैं। उत्तराखंड में वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भी कर्नल अजय कोठियाल की राजनीति में आने की बड़ी चर्चाएं जोरों पर थी। हालांकि तब उन्हें किसी भी राजनीतिक दल मैं तवज्जो नहीं दी।

अब जबकि उत्तराखंड में सत्ता में काबिज भाजपा के अलावा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी तथा उत्तराखंड क्रांति दल सभी के लिए आने वाला चुनाव चुनौती बना हुआ है। ऐसे में लोकप्रियता के पैमाने पर मजबूत पकड़ रखने वाले कर्नल अजय कोठियाल कहा तक अपने मकसद में कामयाब होते है , यह समय ही तय करेगा।
