2040 में विश्व की कौन-कौन से देश पाँच प्रमुख शक्तिशाली देशों में शामिल होंगे ?
अमेरिका – सबसे अधिक संभावना है कि संयुक्त राज्य अमेरिका अगले 20-25 वर्षों में नंबर एक शक्ति के रूप में बरकरार रहेगा। सैन्य तकनीक और सैन्य बजट के मामले में अमेरिका बाकि दुनिया से बहुत आगे हैं और अगले कुछ दशक तक वो आगे रहेगा।
चीन – चीन अगले 20 वर्षों में रूस से अधिक शक्तिशाली देश बन सकता है। चीन की अर्थव्यवस्था फल-फूल रही है और वहां का नेतृत्व भी अपनी सैनिक क्षमता बढ़ाने के लिए इच्छुक है।
रूस – परमाणु शक्ति और उन्नत सैन्य प्रौद्योगिकी की विरासत के कारण रूस 2040 में अभी भी शीर्ष तीन शक्ति में शामिल हो सकता है। वहां की अर्थव्यवस्था कमजोर है और इससे रूस को एक बड़ी और शक्तिशाली सेना बनाए रखने में दिक्कत होगा लेकिन अगले 20-25 वर्षों में शायद रूस भारत से अधिक शक्तिशाली रहेगा।
भारत – एक अन्य उभरती हुई शक्ति (वर्तमान में ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग में भारत का चौथा स्थान है) जिसमें एक बड़ी क्षमता है। दो परमाणु पड़ोसियों (चीन और पाकिस्तान) के कारण भारत को हमेशा अपने सैन्य क्षमता में बढ़ावा करते रहना होता हैं। भारत की अर्थव्यवस्था में भी तेजी से विकास हो रहा हैं।
फ्रांस – फ्रांस अभी भी एक मध्यम रैंक वाली वैश्विक शक्ति है। उसकी अर्थव्यवस्था अच्छा कर रही है और सामान्य लोगो का उच्च जीवन स्तर है। संयुक्त राज्य अमेरिका के अलावा फ्रांस एकमात्र पश्चिमी राष्ट्र है जो अपने लड़ाकू, टैंक, पनडुब्बी, विमान बनाता है। यहां तक कि चीन भी रूस से अभी भी लड़ाकू विमान खरीद रहा हैं। यह क्षमता फ्रांस को कई अन्य देशों (जैसे ब्रिटेन, इंडोनेशिया , टर्की इत्यादि ) पर एक बढ़त देता है और फ्रांस भी एक परमाणु शक्ति है।