Uttarakhand

चौड़ीकरण से इंद्रा चौक से डीडी चौक की बदलेगी तस्वीर:विधायक शिव अरोरा

 

Shubham Mishra
Shubham Mishra

रुद्रपुर। इंद्रा चौक से डीडी चौक चौड़ीकरण-सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। मई 2023 में प्रस्ताव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौड़ीकरण-सौंदर्यकरण परियोजना को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कर 35 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी। प्रथम चरण में 8.13 करोड़ की लागत से प्रारंभ हुए निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर जाम मुक्त डीडी चौक-इंद्रा चौक मार्ग से नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा ने किया। विधायक ने कहा कि यह कार्य जाम से निजात दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि महज 3.5 साल के कार्यकाल में इतने कार्य धरातल पर आना उनकी ईमानदार कोशिशों का परिणाम है। प्रथम चरण का कार्य जिला विकास प्राधिकरण करा रहा है। द्वितीय चरण में डीडी चौक से अटरिया मोड़ तक चौड़ीकरण-सौंदर्यकरण से एनएच 87 की तस्वीर और बेहतर होगी। शहर पहले से व्यवस्थित और सुंदर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि झूठी घोषणाओं से जनता का दिल नहीं जीता जा सकता, कार्यों को धरातल पर उतारना पड़ता है। विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय भट्ट का आभार जताया, जिनके सहयोग से विकास कार्यों को गति मिली।विधायक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज, रिंग रोड, केंद्रीय विद्यालय, एवं मोदी मैदान में स्टेडियम का डीपीआर अंतिम चरण में है, इन सभी परियोजनाओं को जल्द अमल में लाया जाएगा। इंद्रा चौक सौंदर्यकरण का शिलान्यास गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पूर्व में ही हो चुका है, अब कार्य शुभारंभ हुआ है। विधायक ने रुद्रपुरवासियों को बधाई दी। इस दौरान जिला महामंत्री तरुण दत्ता, सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, राजकुमार साह, फरजाना बेगम, अशोक बजाज, अनुभव चौधरी, रश्मि रस्तोगी, जगदीश विश्वास, सुनील ठुकराल, मुकेश पाल, धीरेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Shubham Mishra