मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर आयोजित हुईं कार्यशाला
रुद्रपुर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के साइकेट्रिक सोशल वर्कर संजय रावत द्वारा ए.एन.के. इंटर कॉलेज, गुलरभोज गदरपुर, जनपद उद्यम सिंह नगर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में आत्महत्या के जोखिम कारकों जैसे मानसिक एवं शारीरिक विकार तथा मादक द्रव्यों के सेवन पर विस्तार से जानकारी दी गई। l उन्होंने ने बताया कि आत्महत्या के प्रमुख कारणों में मानसिक तनाव, सामाजिक जटिलताएँ, रिश्तों की समस्याएँ और वित्तीय कठिनाइयाँ शामिल हैं। इन स्थितियों से बचाव के उपायों पर छात्र-छात्राओं को सुझाव दिए गए।
उन्होंने मानसिक तनाव के कारण, उससे उत्पन्न होने वाले रोगों और निदान की जानकारी साझा की। साथ ही बताया कि मानसिक तनाव से सामाजिक, आर्थिक व व्यवहारिक जीवन पर गहरा असर पड़ता है। नशे से होने वाले आर्थिक व सामाजिक दुष्प्रभावों पर विशेष बल देते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूरी बनाए रखने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रधानाचार्य व अध्यापकों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों को समय-समय पर मानसिक तनाव प्रबंधन, नशे से दूर रहने और सशक्त जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करें। उन्होंने यह भी कहा कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में मनोचिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण और कार्मिकों के साथ मानसिक स्वास्थ्य एवं नशे से बचाव विषयक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर ए.एन.के. इंटर कॉलेज, गुलरभोज गदरपुर के प्रधानाचार्य निर्विकार मौर्य सहित सरिता भट्ट, कंचन रानी, उर्मिला, शंकर, सुपत कुमार, उमेश पाल, अरुण शर्मा, जितेंद्र यादव, लेखराज, प्रियंका एवं समस्त शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
