Crime

नवजात का नाले में मिला शव,लोक लाज के डर से फेकने की आशंका 

मौके पर जांच करती पुलिस

रुद्रपुर। आजाद नगर के वार्ड नंबर 7 में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ट्रांजिट कैंप स्थित श्मशान घाट रोड पर एक नाले में एक नवजात का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने जब नाले में तैरते शव को देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शुरुआती जांच में पता चला है कि नवजात का जन्म कुछ ही घंटे पहले हुआ था और उसे छिपाने की नीयत से नाले में फेंका गया है।पुलिस का मानना है कि लोक-लाज और सामाजिक भय के कारण किसी कलयुगी मां या परिवार ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। इस अमानवीय कृत्य के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने आसपास के लोगों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *